15 Jul 2026 Developed By - Bytosoft.com
सूचना विद्यालय स्तर – 20 जुलाई 2026 | जोन स्तर – 25 जुलाई 2026 | जनपद फाइनल – 02 अगस्त 2026
Slide
₹50,000 प्रथम पुरस्कार
3 आयुवर्ग
3 चरण
10,000+ संभावित प्रतिभागी
उद्देश्य

प्रतियोगिता के उद्देश्य

प्रतियोगिता के उद्देश्य
  • संस्कृत भाषा के अध्ययन एवं प्रयोग को प्रोत्साहित करना।
  • श्रीरामचरितमानस के अध्ययन एवं पाठ परंपरा को बढ़ावा देना।
  • संस्कृत के मूलभूत व्याकरण, शब्दज्ञान एवं भारतीय ज्ञान परंपरा का प्रसार करना।
  • विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों में भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
  • काशी की प्राचीन संस्कृत परंपरा को नई पीढ़ी से जोड़ना।
तीन चरण · तीन आयुवर्ग

प्रतियोगिता की संरचना एवं पुरस्कार

प्रतियोगिता की संरचना एवं पुरस्कार
  • आयुवर्ग
  • 14 वर्ष से कम
  • 14–18 वर्ष
  • 18 वर्ष से अधिक
  • प्रतियोगिता के चरण
  • प्रथम चरण – विद्यालय स्तर · 20 जुलाई 2026 · बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) · 30 प्रश्न
  • द्वितीय चरण – जोन स्तर · 25 जुलाई 2026 · बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) · 50 प्रश्न
  • तृतीय चरण – जनपद स्तर (फाइनल) · 02 अगस्त 2026 · संस्कृत एवं श्रीरामचरितमानस का पाठ, उच्चारण एवं मौखिक प्रस्तुति
  • पुरस्कार
  • सभी प्रतिभागियों हेतु – सहभागिता प्रमाण-पत्र
  • विद्यालय स्तर के विजेताओं हेतु – पदक (Medal)
  • जनपद स्तर (प्रत्येक आयुवर्ग) – प्रथम ₹50,000 · द्वितीय ₹30,000 · तृतीय ₹20,000, प्रत्येक के साथ ट्रॉफी
नियम एवं शर्तें
प्रस्तावना

काशी सांसद संस्कृत पाठ्यक्रम प्रतियोगिता – 2026

काशी सांसद संस्कृत पाठ्यक्रम प्रतियोगिता – 2026

भारतीय संस्कृति, दर्शन एवं ज्ञान परंपरा का मूल आधार संस्कृत भाषा है। वेद, उपनिषद, भगवद्गीता, रामायण, महाभारत, योग, आयुर्वेद तथा अनेक शास्त्र संस्कृत भाषा में रचित हैं। काशी प्राचीन काल से ही संस्कृत अध्ययन एवं आध्यात्मिक ज्ञान की वैश्विक राजधानी रही है।

युवा पीढ़ी में संस्कृत भाषा, भारतीय संस्कृति एवं श्रीरामचरितमानस सहित अन्य प्रमुख संस्कृत ग्रंथों के अध्ययन के प्रति रुचि विकसित करने तथा उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

रजिस्ट्रेशन
स्कैन करें और रजिस्टर करें

QR Code: काशी सांसद सांस्कृतिक पाठ्यक्रम

QR Code: काशी सांसद सांस्कृतिक पाठ्यक्रम

नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करके सीधे रजिस्ट्रेशन पेज पर जाएँ।

कार्यक्रम के उद्देश्य:


हम समस्त काशीवासियों से सविनय अनुरोध करते हैं कि इस अनोखी व अतिमहत्वपूर्ण काशी सांसद संस्कृत पाठ्यक्रम प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर सहभागिता करें और हमारे गौरवशाली प्रधान मंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी के गौरवशाली संसदीय क्षेत्र काशी के इस गौरवशाली आयोजन को सफल बनाएं |
धन्यवाद

पाठ्यक्रम

प्रतियोगिता के विषय

संस्कृत भाषा का मूलभूत ज्ञान

संस्कृत भाषा की आधारभूत समझ, वर्णमाला, सन्धि एवं प्रारंभिक प्रयोग।

संस्कृत व्याकरण (प्रारंभिक स्तर)

शब्दरूप, धातुरूप, कारक एवं प्रारंभिक स्तर के व्याकरण संबंधी प्रश्न।

संस्कृत शब्दावली एवं सामान्य साहित्य

शब्दज्ञान, पर्यायवाची एवं संस्कृत साहित्य की सामान्य जानकारी।

श्लोक, सुभाषित एवं संस्कृत वाङ्मय

प्रमुख श्लोक, सुभाषित एवं संस्कृत वाङ्मय की परंपरा।

श्रीरामचरितमानस का अध्ययन एवं पाठ

श्रीरामचरितमानस का अध्ययन, शुद्ध उच्चारण एवं पाठ परंपरा।

भारतीय संस्कृति एवं संस्कृत साहित्य

भारतीय ज्ञान परंपरा एवं संस्कृत साहित्य से संबंधित सामान्य ज्ञान।