संस्कृत भाषा का मूलभूत ज्ञान
संस्कृत भाषा की आधारभूत समझ, वर्णमाला, सन्धि एवं प्रारंभिक प्रयोग।
भारतीय संस्कृति, दर्शन एवं ज्ञान परंपरा का मूल आधार संस्कृत भाषा है। वेद, उपनिषद, भगवद्गीता, रामायण, महाभारत, योग, आयुर्वेद तथा अनेक शास्त्र संस्कृत भाषा में रचित हैं। काशी प्राचीन काल से ही संस्कृत अध्ययन एवं आध्यात्मिक ज्ञान की वैश्विक राजधानी रही है।
युवा पीढ़ी में संस्कृत भाषा, भारतीय संस्कृति एवं श्रीरामचरितमानस सहित अन्य प्रमुख संस्कृत ग्रंथों के अध्ययन के प्रति रुचि विकसित करने तथा उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
रजिस्ट्रेशन
नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करके सीधे रजिस्ट्रेशन पेज पर जाएँ।
संस्कृत भाषा की आधारभूत समझ, वर्णमाला, सन्धि एवं प्रारंभिक प्रयोग।
शब्दरूप, धातुरूप, कारक एवं प्रारंभिक स्तर के व्याकरण संबंधी प्रश्न।
शब्दज्ञान, पर्यायवाची एवं संस्कृत साहित्य की सामान्य जानकारी।
प्रमुख श्लोक, सुभाषित एवं संस्कृत वाङ्मय की परंपरा।
श्रीरामचरितमानस का अध्ययन, शुद्ध उच्चारण एवं पाठ परंपरा।
भारतीय ज्ञान परंपरा एवं संस्कृत साहित्य से संबंधित सामान्य ज्ञान।