प्रस्तावना
भारतीय संस्कृति, दर्शन एवं ज्ञान परंपरा का मूल आधार संस्कृत भाषा है। वेद, उपनिषद, भगवद्गीता, रामायण, महाभारत, योग, आयुर्वेद तथा अनेक शास्त्र संस्कृत भाषा में रचित हैं। काशी प्राचीन काल से ही संस्कृत अध्ययन एवं आध्यात्मिक ज्ञान की वैश्विक राजधानी रही है।
युवा पीढ़ी में संस्कृत भाषा, भारतीय संस्कृति एवं श्रीरामचरितमानस सहित अन्य प्रमुख संस्कृत ग्रंथों के अध्ययन के प्रति रुचि विकसित करने तथा उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से "काशी सांसद संस्कृत पाठ्यक्रम प्रतियोगिता – 2026" का आयोजन प्रस्तावित है।
उद्देश्य
- संस्कृत भाषा के अध्ययन एवं प्रयोग को प्रोत्साहित करना।
- श्रीरामचरितमानस के अध्ययन एवं पाठ परंपरा को बढ़ावा देना।
- संस्कृत के मूलभूत व्याकरण, शब्दज्ञान एवं भारतीय ज्ञान परंपरा का प्रसार करना।
- विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों में भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
- काशी की प्राचीन संस्कृत परंपरा को नई पीढ़ी से जोड़ना।
संभावित सहभागिता
लगभग 10,000 प्रतिभागियों के प्रतियोगिता में सम्मिलित होने का अनुमान है।